सी बी एस ई के 16 लाख छात्रो का परिणाम आज होगा जारी
बता दे की कोरोना महामारी के चलते कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने में काफी परेशानी शिक्षा विभाग को हुई वही छात्र भी परीक्षा परिणामों की घोषणा को लेकर चिंतित थे l
लम्बे इन्तजार के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज दोपहर दो बजे के बाद परीक्षा परिणाम जारी करेगा l बता दे की बिना परीक्षा के प्रोन्नत किये गए छात्रों का परीक्षा परिणाम असेसमेंट और पूर्व में दिए गए प्री बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर बनाये गए है l हालाँकि अगर कोई छात्र अगर परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो वह परीक्षा देने के लिए भी स्वतंत्र है l और इसका प्रावधान शिक्षा विभाग की तरफ से किया गया है l

छात्र छात्राएं अपना रिजल्ट सीबीएसई के द्वारा जारी किये गए रोल नंबर के जरिये ही देख सकते है l गौरतलब है की कोरोना महामारी के चलते बच्चों को एडमिट कार्ड स्कूल से प्राप्त ना होने की दशा में छात्र सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते है l यह सुविधा कोरोना के चलते सीबीएसई के द्वारा उपलब्ध करवाई गई है l
