पाकिस्तान का आतंकवादियों के साथ प्रेम प्रसंग नया नहीं है l पाकिस्तान में आतंकवादियों को संरक्षण और तैयार करने वाले देश से ऐसा बयान आना कोई नया नहीं है l पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने एक टी वी इंटरव्यू में तालिबानियों को आम नागरिक बताकर , अमेरिका को अफगानिस्तान और तालिबानियों के बीच हो रहे संघर्ष में जिम्मेदार ठहराया है l
इमरान खान ने अपने बयान में कहा है की तालिबानी एक सामान्य नागरिक है जो की अपने राजनितिक कारणों से लड़ रहे है l अफगानिस्तान और तालिबान के बीच संघर्ष सिर्फ राजनीतिक बात चीत और समझौतों से ही इसका अंत संभव है l युद्ध से इसकाकोई हल निकलने वाला नहीं है l इमरान खान के अनुसार अफगानिस्तान में अशांति फ़ैलाने के पीछे अमेरिका का हाँथ है l

बता दे की पिछले समय से जब से अमेरिकी फौजें वापस लौट गई है तब से तालिबानियों का हौसला काफी बढ़ गया है और रोज अफगानिस्तान के सुरक्षा बालों के साथ झड़प होने में बहुत सी जाने जा रही है जिनमे आम नागरिक भी शामिल है
बता दे की अभी हाल में ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा कौंसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान पर 7000 लड़ाके तालिबान की और से लड़ रहे है l हालाँकि पाकिस्तन के प्रधानमंत्री इमरान खानने इस रिपोर्ट को ख़ारिज करते हुए कहा है की ऐसा कोई भी कदम पाकिस्तान की तरफ से नहीं उठाया गया है l
गौरतलब है की अफगानिस्तान और तालिबानियों के बीच चलते इस संघर्ष की वजह से लाखों अफगान नागरिक पाकिस्तान के शरणार्थी कैंप में रह रहे है l वही पाकिस्तान का कहना है की अगर ऐसे हालत रहे तो शरणार्थियों की संख्या में काफी बढोत्तरी होगी l पाकिस्तान पहले ही बदहाली से गुजर रहा है ऐसे में और शरणार्थीयों को रख पाना मुश्किल गोगा और यह बहुत समस्या पैदा करेगा l
