मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर का है जहाँ एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर अपने ही पति की हत्या करवा दी l पकडे जाने के डर से ही पत्नी थाने में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर पिछले 11 महीने से कर रही थी पुलिस को गुमराह l बात यहाँ तक आ पहुंची थी की महिला पुलिस पर उचित छानबीन ना करने का आरोप लगाती रही और अदालत में अर्जी देती रही है l बेहद शातिर किस्म की इस महिला ने पुलिस को गुमराह करने के इरादे से कोर्ट में पुलिस के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए भी अर्जी दी थे l महिला ने आरोप लगाया था की पुलिस जानबूझ कर हीला हवाली कर रही है और लापरवाही कर रही है जिसकी वजह से उसके पति की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है ना ही ढूंढा जा सका है l

खुलासा तब हुवा जब हस्तिनापुर के एक गाँव चपरौली के एक  कुएं से एक कंकाल बरामद किया गया l आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए लाश को कुए में फेंक कर ऊपर से एक पेढ लगा दिया था जो की 11  महीनों में काफी बड़ा हो चुका था l कुए में ऊपर से पत्थर की स्लेट रखकर ढँक दिया गया था जिससे कोई सुराग ना लग सके l

छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपियों और महिला को गिरफ्तार कर लिया है l पूछताछ के दौरान पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है l पूछताछ में में महिला ने बताया की इस तरह हत्या करने की योजना उसने क्राइम पेट्रोल से सीखी है l पुलिस की छानबीन में यह भी पता चला है की मालती जो की फेरन की पत्नी थी उसका पास के ही गाँव के रहने वाले एक यक्ति राम कृपाल से प्रेम प्रसंग चलने की बात पता चली है l बताया जा रहा है की उसका चल चलन ठीक नहीं था और कई लोगों पर वह झूटे आरोप भी लगा चुकी है l

फेरन मृतक के भाई ने भी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराइ थी और संदेह जताया था की उसकी भाभी मालती ने ही हत्या करवा दी होगी l पुलिस ने जब भी सख्ती से कार्यवाही करने की कोशिश की तो महिला कोर्ट में जाकर अर्जी दाल देती थी जिससे पुलिस कुछ कार्यवाही नहीं कर पा रही थी न ही सही से मालती से पूछताछ कर पा रही थी l

इन हालात के चलते पुलिस ने उसके प्रेमी राम कृपाल पर दबिश बनाई और पूछ ताछ में जानकारी जुटाने के प्रयास में लग गई l पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो मालती के प्रेमी रामकृपाल ने सच्चाई बयान कर दी l उसने अपना जुर्म कबुलते हुए हत्या में शामिल एक और व्यक्ति शिवराज का भी नाम लिया है

मालती और रामकृपाल को हत्या के आरोप में गिलाफ्तर कर लिया गया है वही शिवराज अन्य सहयोगी जो हत्या में शामिल था अभी तक फरार है l पुलिस ने फरार अभियुक्त को जल्द से जल्द पकड़ने की बात कही है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *