राजस्थान के भरतपुर जिले में एक कुए से चीखने चिल्लाने की आवाजें आने पर सुबह राहगीरों ने कुएं में झांक कर देखा तो एक बालिका जिसकी उम्र 14 वर्ष बताई जा रही है मिली है l लड़की ने अपने बयान में दो युवकों के द्वारा गैंग रेप करने की बात कही है l और जान से मारने की नियत से कुएं में फेंक दिया था l लड़की को कुएं से बहार निकाल लिया गया है और पुलिस पूछताछ कर रही है l पूछताछ में लड़की ने बताया है की गत बीते दिन शाम के समय जब वह शौंच करने के लिए पास के जंगल में गई थी उसी समय पड़ोस के गाँव में रहने वाले दो युवकों में उसका अपहरण कर लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया l पीडिता बाद में किसी प्रकार की शिकायत ना कर सके इस लिए उसे युवकों के द्वारा कुए में फेंक कर फरार हो गए l
लड़की के परिजनों को सूचित कर दिया गया है l पुलिस ने आरोपी अपराधियों की जांच शुरू कर दी है और छानबीन में जुट गई है l पुलिस ने अपराधियों को जल्द पकड़ने की बात परिजनों से कही है l
