बता दें की कोरोना के चलते सी बी एस ई की दसवी और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी और पिछले परफॉरमेंस के आधार पर प्रमोट करने के लिए शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया था l लेकिन प्राइवेट छात्र छात्राओं के लिए परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी और कोरोना के केस कम होने पर परीक्षा आयोजित कराने के लिए नोटीफिकेसन जरी किया गया था l हालाँकि इस फैसले के खिलाफ छात्र भले ही विरोध कर रहे है लेकिन अब सी बी एस ई ने प्राइवेट छात्र छात्राओं के लिए परीक्षा करवाने के लिए डेट शीट जारी कर दिया है l ये परीक्षाएं 16 अगस्त से शुरू की जायेंगी l
जारी किये गए नोटीफिकेसन के अनुसार ये परीक्षाएं 16 अगस्त से 15 सितम्बर तक चलेंगी l विभाग ने यह फैसला सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद जारी किया है l

प्राइवेट छात्र छात्राओं को प्रमोट ना करने के पीछे क्या है कारण
गौरतलब है की व्यक्तिगत परीक्षार्थी से सम्बंधित पूर्व की कक्षाओं से सम्बंधित कोई डाटा स्कूल और शिक्षा विभाग के पास उपलब्ध नहीं है चाहे वो ऑनलाइन टेस्ट हो या असेसमेंट हो l इस स्थिति में पूर्व के आधार पर मूल्याङ्कन कर स्टूडेंट्स को प्रमोट नहीं किया जा सकता l इसी के चलते सर्वोच्च न्यायालय ने परीक्षा आयोजित करने के लिए आदेश दिया है l सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार परीक्षा केन्द्रों में कोविद की गाइडलाइन का पालन आवश्यक है , और एक परीक्षा कक्ष में मात्र 12 से 15 परीक्षार्थी ही बिठाये जा सकेंगे l
