पेगासस जासूसी केस की एक रिपोर्ट में केजरीवाल , पूर्व डी जी  सीमा  सुरक्षा बल और अन्य ख़ुफ़िया विभाग के आला अधिकारीयों की जासूसी करने की सम्भावना है l जैसे जैसे यह केस आगे बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे नए नए नाम इस केस में जुड़ते जा रहे है l द वायर की एक रिपोर्ट में सीमा सुरक्षा बल  के पूर्व डायरेक्टर जनरल , ई डी के वरिष्ट अधिकारी वी के जैन की भी जासूसी कराने की सम्भावना है l

बता दे की सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश गोगोई पर भी जासूसी होने की पुष्टि हुई है l भारत सरकार की तरफ से लगभग 50 हजार लोगों के मोबाइल नंबर पर जासूसी कराइ गई है l जिसमे इन लोगों के भी नंबर भी शामिल होने की सम्भावना जताई गई है l

राहुल गांधी ने भी फ़ोन टेप करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी कराने के लिए मांग की है l सरकार इस तरह से फ़ोन टेप कराने के मामले में चारो तरफ से घिरती नजर आ रही है क्योंकि यह सीधा सीधा निजता का हनन है l इसी के चलते राहुल गांधी ने गृह मंत्री का इस्तीफ़ा मांगा है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *