मोटापा आजकल के समय में एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है l आज के आधुनिक युग में भाग दौड़ , विलासिता पूर्ण जीवन , एवं अवांछित आहार प्रणाली से यह रोग तेजी से बढ़ रहा है l मोटापा एक रोग है और इसकी अनदेखी करने से अन्य बहुत सारे रोग होने की सम्भावनाये भी बढ़ जाती है l मोटापा बढ़ने से व्यक्ति देखने में अच्छा तो लगता ही नहीं साथ ही उसे अपने दैनिंक काम काज करने में भी कठिनाई का अनुभव होने लगता है , कभी कभी तो यह इतना बढ़ जाता है की उठाना बैठना भी मुश्किल होने लगता है l

क्यों होता है मोटापा –
मोटापा बढ़ने के २ मुख्य कारण होते है पहला अनुवांशिक या वंशागत यानि की जिनके माता पिता मोटे होते है प्रायः उनके बच्चे भी मोटापे का शिकार होते है और दूसरा है भूख से अधिक खाना खाना , नियमित व्यायाम न करना से भी मोटापे की बीमारी हो जाती है l कुछ अन्य मेटाबोलिक बदलाव के कारण भी मोटापे के बढ़ने के कारन के रूप में पहचान की गई है l
कैसे करे मोटापे की पहचान – मोटापे की पहचान करने के अलग अलग तरीके है है , जैसे आम जीवन में लोग किसी व्यक्ति के शरीर को देखकर अंदाजा लगा लेते है l दूसरा सबसे उत्तम तरीका है आपके शरीर का बॉडी मास इंडेक्स , अर्थात जितने इंच शरीर की लम्बाई हो , उसके आधार पर वजन मानक के अनुसार हो l इसको जाने के लिए बहुत साधारण सा कैलकुलेशन करके हम अपना बॉडी मास इंडेक्स की जांच कर सकते है l
बॉडी मास इंडेक्स = शरीर की लम्बाई (सेंटीमीटर में)/शरीर का वजन x शरीर का वजन
अब आप प्राप्त वैल्यू को नीचे दिए गए इंडेक्स से चेक करा सकते है की आप मोटापे से ग्रसित तो नहीं है l

मोटापे से होने वाले संभावित रोग –
मोटापा कई घटक रोगों की जननी है यदि समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो यह घटक बीमारियों को जन्म देती है l कुछ घटक बीमारियाँ जो मोटापे के बाद होती है नीचे दी गई है l
आर्थराइटिस
खून का प्रवाह सम्बन्धी बीमारिया
ह्रदय रोग
डायबिटीज
इम्युनिटी कम हो जाना
कब्ज
अनियंत्रित ब्लड प्रेशर
मोटापा दूर कैसे करे –
मोटापा दूर करने के दो मुख्य उपाय सबसे अधिक कारगर होते है उनमे से पहला है भोजन में सुधार करना और दूसरा है नियमित व्यायाम करना l मोटापे से प्रभावित लोगों को ऐसे भोज्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए जिसमे कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक हो l तेल घी , डालडा , आदि से बनी चीज़ों को सेवन कम से कम करे, आलू , शकरकंद एवं चीनी से बनी चीज़े ना ही खाए तो उत्तम रहेगा l इसके साथ ही आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना जरुरी है , सुबह जल्दी उठकर एक गिलास गरम पानी में एक नीबू निचोड़े और उसमे दो स्पून सुद्ध शहद मिलाकर पी जाए l थोडा सा ठह्लने के बाद शौच स्नान आदि कर ले l नियमित तीन से चार किलोमीटर अवश्य टहले , अगर आप बाहर नहीं जा सकते तो 40 मिनट तक अपने आँगन या छत पर भी टहल सकते है l नाश्ते में आप फलों का जूस ले सकते है याद रहे पूरी , पराठा इस तरह के भोज्य पदार्थ सुबह लेना मतलब मोटापे को बढ़ने का मौक्सा देने जैसा है l दोपहर में हल्का, सुपाच्य आहार जैसे रोटी, सब्जी , दाल , सलाद , खाए और शाम के समय फल आदि का सेवन करे l रात्री का भोजन बिलकुल हल्का ही करे , खाना खाने के बाद तुरंत पानी बिलकुल ना पिए l
दिन में सोने से बचे , यदि महिला है तो घर के काम खुद करने की कोशिश करे यह किसी न किसी रूप में नियमित व्यायाम ही है , शरीर में ताजगी और स्फूर्ति भी बनी रहेगी l
योगा का नियमित अभ्यास करता है मोटापे को दूर –
योगा के फायदे कौन नहीं जानता , योग में बहुत सारे आसन इए है जो आपके मोटापे को कम करते है l लेकिन याद रहे यह प्रक्रिया लम्बे समय तक करनी होती है l आपका मोटापा भी लम्बे समय में ही बढ़ा है अचानक ही नहीं आप मोटापे के शिकार हुए हो तो यह समय तो लेगा ही इसमें जरुरत है आपको धैर्य और मनोबल बनाये रखने की l योगा में कुछ आसनजैसे त्रिकोण आसन , भुजंगआसन , पादहस्तासन ,वज्रासन इत्यादि का नियमित अभ्यास करना चाहिए , आसन करने से पहले आपको किसी अच्छे योग के प्रशिक्षित ट्रेनर से सलाह जरूर लेनी चाहिए , बिना सलाह के या गलत तरीके से आसन का अभ्यास करने से यह हानिकारक भी हो सकता है l
जुम्बा और एरोबिक का अभ्यास करें –
आजकल जुम्बा और एरोबिक्स बहुत चलन में है , यह rhythmic excercises होती है जो मोटापा को आश्चर्यजनक रूप से कम करने में कारगर है l आप अपने निकटतम स्थान पर पता कर सकते है यदि कोई केंद्र है या प्रशिक्षक है तो आप जुम्बा या एरोबिक्स करके भी अपना मोटापा दूर कर सकते है l
जंक फ़ूड और हाई कैलोरी फ़ूड से करे परहेज –
मोटापे में जंक फ़ूड या हाई कैलोरी डाइट से बिलकुल परहेज करे , यदि आप परहेज नहीं करेंगे तो मोटापा कम नहीं हो सकता और यह समस्या और बढ़ जायेगी , आपको अपने स्वाद पर कण्ट्रोल करना पड़ेगा l समोसे , बर्गर , मोमोज, पिज़्ज़ा जैसे भोज्य पदार्थों का सेवन बिलकुल न करे l
मोटापा असाध्य नहीं है इसको ठीक करना कठिन बिलकुल नहीं , बस आपको धैर्य और मनोबल को बनाये रखना है , नियमित रूप से व्यायाम करते रहिये , कुछ समय करके फिर छोड़ देना और फिर कुछ समय के बाद आरम्भ करना, ऐसे में यह समस्या कम नहीं होगी ,आप बस मन में ठान लीजिये और सही दिनचर्या को अपनाइए ऐसा करने से कुछ ही महीनों में आपको लाभ होना शुरू हो जायेगा और धीरे धीरे करके यह समस्या खतम हो जायेगी l
मुझे उम्मीद है की आपको यह लेख पसंद आया होगा , अगर कुछ इससे सम्बंधित विषय है जो रह गया है या आप और अधिक जानकारी चाहते है तो आप हमें ई मेल भी कर सकते है या कमेंट में आप अपना प्रश्न पूछ सकते है l
