पिछले कुछ दिनों से पेगासस जासूसी केस में हंगामे के चलते प्रधानमंत्री मोदी का बयान चार दिनों के बाद आया है l इस बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के द्वारा संसद ना चलने देने की बात कही है l बता दे की संसद में लगातार विपक्ष पेगासस जासूसी केस को लेकर तीखे तेवर में दिखाई दे रहा है l

Photo: Twitter@RahulGandhi

जानकारी के अनुसार पिछले चार दिनों में पेगासस जस्सोसी कांड विरोध के चलते मानसून सत्र संसद काल बाधित रहा है l संसद की कार्यवाही जहाँ 50 घंटे चलनी चाहिए थी यह मात्र 7 घंटे ही चल पाई है जिसके चलते जनता का 133 करोड़ रूपए की बर्बादी हुई है l बता दे की यह विरोध 19 जुलाई से विपक्ष की तरफ से शुरू किया गया था , विपक्षी दल इस केस की सुप्रीम कोर्ट से निष्पक्ष जांच कराने के लिए मांग कर रही है l पिछले दिनों में एक रिपोर्ट में इजराइल के हैकिंग सॉफ्टवेर के जरिये सरकार मौजूदा विपक्षी पार्टियों , प्रशासनिक अधिकारीयों और

न्यायाधीशों के फ़ोन हैक करने की बात सामने आई थी l   

मोदी सरकार के द्वारा इस केस के खंडन में यह बात कही जा रही है की विपक्ष बिना कारण ही संसद की गतिविधियों में अवरोध पैदा कर रहे है और बाधित कर रहे है l संसद में सरकार हर सवाल का जवाब देने की लिए तैयार है l सरकार विपक्ष की मांगों को यह कह कर टाल रही है की यह कोई मुद्दा नहीं है , विपक्ष लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है  l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *