बाँदा जिले में 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा और इमरजेंसी तकनीशियन कार्मिको के हड़ताल की वजह से जिले में 108 एम्बुलेंस सेवा ठप्प पड़ी हुई है l जिसकी वजह से आकस्मिक घटनाओं , गंभीर बीमरिओ के मरीजों को एम्बुलेंस की सुविधा ना मिलने के कारण दर बदर भटकना पड़ रहा है l बता दे की इस हड़ताल का फायदा निजी एम्बुलेंस संचालको के द्वारा मनमानी शुल्क वसूल कर उठाया जा रहा है l जहाँ एक तरफ कोरोना की मार से जिले में वैसे भी लोगों की आर्थिक स्थिति ख़राब चल रही है , गरीबों और मध्यम वर्गीय लोगों के लिए बड़ी कठिनाई की स्थिति हो गई है l ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी महिलाये ज्यादा प्रभावित है जो की प्रसव या इमरजेंसी की अवस्था में है l
हालाँकि दावा किया जा रहा है की इमरजेंसी की अवस्था में सेवा चालू रहेगी लेकिन इसका धरातल पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है l
एम्बुलेंस संघ ने यह हड़ताल संविदा में भर्ती करने के लिए जो कम्पनी सरकार के द्वारा नियुक्त की गई है उनके द्वारा वेतन में कटौती ,नयी भर्ती करने व प्रसिक्षण देने के नाम पर डिमांड ड्राफ्ट की मांग को लेकर चल रही है l
पुराने चालकों को हटाकर नए चालकों की भर्ती का मामला भी इसमें शामिल है l इसी के चलते एम्बुलेंस संघ ने चेतावनी देते हुए अपनी हड़ताल को जारी रखा है l
