इसरो ने विकाश इंजन के तीसरा सफल परिक्षण किया है , जिसका उपयोग मानव युक्त स्पेस शटल को अन्तरिक्ष में भेजने के लिए किया जाएगा l गौरतलब है है इसका उपयोग गगनयान मिशन के लिए यह एक बेहद महत्वपूर्ण चरण भारतीय वैज्ञानिकों के लिए रहा है l

14जुलाई बुधवार को इसका सफलता पूर्वक परीक्षण तमिलनाडु के महेंद्रगिरी नामक स्थान पर किया गया है l महेंद्र गिरी में स्थित इसरो के इसरो पोपल्सन केंद्र पर इंजन को 240 सेकेंड् के लिए फायर किया गया और सभी इवेंट्स को रिकॉर्ड किया l वैज्ञानिकों के अनुसार सभी इवेंट्स सफलतापूर्वक घटित हुए तथा किसी प्रकार की नकारात्मक इवेंट देखने को नहीं मिले lविश्व में इसे  इसरो की एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है l

इसरों के अपने बयान  में कहा है की इस तरल प्रणोदक इंजन का परीक्षण जीएसएलवी एमके III के कोर एल 110 के लिए किया गया है l यह परीक्षण गगनयान कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *