ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अपने विश्लेषण के उपरांत यह दावा किया है की भारत की अर्थव्यवस्था में उछाल देखने को मिलेगा l हालाँकि कोरोना महामारी के चलते दुनिया भर को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ेगा , लेकिन जिस तरह से कोरोना के केसेस कम होते जा रहे है और वैक्सीनेसन की दर बढ़ रही है उससे यह उम्मीद जताई गई है की आने वाले वित्तीय वर्ष में भारत की सकल घरेलू आया मतलब जीडीपी डबल डिजिट में बढ़ने की संभावना है l

कोरोना के चलते पूरी दुनिया की अर्व्यवस्था में भारी गिरावट देखने को बीते साल मिली थी , लॉक डाउन के चलते काम काज ठप्प हो जाने से आर्थिक गतिविधि रुक गई थी l जिसकी वजह से आर्थिक मंदी ने लगभग सभी देशों को प्रभावित किया l
इस साल अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत
ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज के अनुसार कोरोना महामारी के चलते आर्थिक गतिविधियाँ मंद तो रहेगी लेकिन जीडीपी दोहरे अंकों में रहने की सम्भावना है l बता दे की यह अनुमान लगाया जा रहा है लेकिन आगे क्या होगा यह कहना मुश्किल है क्योंकि भारत में अगर संभावित तीसरी लहर से फिर से लॉक डाउन और प्रतिबंधों के लगाये जाने की स्थिति अगर पैदा होती है तो यह भारत के लिए दुर्भाग्यपूर्ण ही होगा l हालाँकि सरकार के द्वारा चलाये जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम , प्रतिबंधों और नीतियों के प्रभावी इस्तेमाल से कोरोना के दौरान भी आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित करेगी l
देश व्यापी लॉक डाउन नहीं है उचित
