आतंकवादी संगठन के सामने अफगानिस्तान की असरफ गनी की सरकार का प्रत्यर्पण करने के बाद पूरी तरह से तालिबानियों का कब्जा हो चुका है l बता दे की अफगानिस्तान के राष्ट्रपति असरफ गनी के देश छोड़ने के बाद तालिबान ने राष्ट्रपति भवन में कब्जा कर लिया है l सतान्कावादी संगठन के सामने इस तरह से कम समय में ही प्रत्यर्पण कर देने से अमेरिका जैसे देश सकते में है l अब इसके चलते पूरे अफगानिस्तान में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है l लोगों के बीच भय व्याप्त है l

हजारों की भीड़ कबूल के एअरपोर्ट पर देखि गई जो भय के चलते देश छोड़ने के लिए तैयार इंतज़ार कर रहे थे और निकलने की कोशिश कर रहे थे l तालिबान ने जैसे ही काबुल पर अपना नियंत्रण किया उसके बाद से ही असरफ गनी देश छोड़कर चले गए थे , और इसके बाद से ही तालिबानियों ने राष्ट्रपति भवन पर अपना नियंत्रण कर लिया l असरफ गनी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा की तालिबानियों ने यह जीत तलवारों और बंदूकों के जरिये हासिल की है और अब वह देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए जिम्मेदार होंगे l

सोशल मीडिया में एक विडियो के जरिये तालिबान के अब्दुल गनी बारदार ने जीत की घोषणा की और कहा की यह समय हमें खुद को साबित करने का है और यह दिखाने का है की हम देश की सुरक्षा , और जीवन की सुविधा व सेवा को सुनिश्चित कर सकते है l

अमेरिकी अधिकारीयों और दूतावास में फंसे लोगों को निकालने के लिए अमिरीकी सरकार ने उनको बहार निकालने के लिए अपने 6 हजार सैनिकों को एअरपोर्ट पर भेजा है l साथ ही अमेरिकी सरकार ने चेतावनी देते हुए कहा है की यदि अमेरिकी अधिकारीयों और सहयोगियों के निकलने में यदि तालिबानी बाधा उत्पन्न करेंगे तो अमेरिका इसका जवाब सैन्य कार्यवाही से देगा l

भारत ने अभी अपने दूतावास और अधिकारीयों को निकालने के लिए बैठक कर चुका है , सरकार का कहना है की हालात पर पूरी तरह से नज़र बनाए हुए है और सभी लोगों को निकालने के लिए कार्य कर रहे है l

फिलहाल इस समय काबुल में आकर शरण लेने वालों के बीच भय और दहशत का माहौल है l वही दूसरी तरफ अफगानिस्तान की जनता भी खासकर महिलाओं में सरकार की कट्टर नीतियों और महिलाओं के अधिकारों के हनन के मामले को लेकर परेशान है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *