आज कौन होगा जिसने PAYTM का नाम ना सुना हो l आज ऑनलाइन और डिजिटल पेमेंट की बात करें तो सबकी जुबान पर PAYTM का नाम आता है l दरअसल इस कंपनी की शुरुवात उत्तर प्रदेश के अलीगढ जिले में रहने वाला एक नवयुवक जिनका नाम विजय शेखर शर्मा है ने किया था l इनके पिता एक सरकारी शिक्षक थे और मध्यम वर्गीय परिवार से थे l अलीगढ के एक छोटे से गाँव से निकल कर फ़ोर्ब्स की अरबपतियों में शामिल होने तक की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है l अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कई ऐसी बाते बताई जो की पूरे देश के नौजवानों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है l
इंजिनियरिंग में की थी ग्रेजुएशन
विजय शेखर ने अपनी पढाई दिल्ली कॉलेज ऑफ़ इंजिनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में की थी l उत्तर प्रदेश एक एक छोटे से गाँव से आने वाला एक स्टूडेंट जो की हिंदी भाषी था और हिंदी माध्यम से ही शुरू से आखिरी तक की पढाई की थी l
अपने कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने पहले प्रोजेक्ट क रूप में एक वेबसाइट 1997में बनाई जिसका नाम था www.indiasite.net और कुछ समय बाद इसे दूसरी कंपनी को बेंच दिया जिसमे उन्होंने लाखो कमाए l
धीरे धीरे समय गुजरा और साल 2000 में उन्होंने एक नयी कंपनी one97 communications को इन्कोर्पोरेट कराया l हालाँकि शुरुवात के दिनों में यह कंपनी समाचार, रिंगटोन , क्रिकेट और परीक्षा परिणाम जैसी सुविधाए यूजर को प्रोवाइड करती थी l लेकिन 2010 तक आते आते PAYTM की स्थापना one97 communication के अंतर्गत की गई l बता दे की one97 communication PAYTM की पैरेंट कंपनी है l

9-11 की घटना होने के बाद अंतर्राष्ट्रीय मंदी के समय में कंपनी की हालत बहुत बुरी हो जाने पर भी लोन पर कंपनी के सर्वाइवल में लगे रहे l लेकिन जल्द ही कंपनी को दोबारा स्टेबल करने में सफल रहे l
PAYTM को डिजिटल पेमेंट की तरफ ले जाने का फायदा तब हुआ जब भारत सरकार ने नोट बंदी की घोषणा की तब इस कंपनी ने डिजिटल पेमेंट की दुनिया में अपना नाम कमाने में सफल रही l
विजय शेखर ने अपने आत्मविश्वाश को बनाये रखा और अन्य कंपनियों में भी निवेश करना शुरू कर दिया l साल 2019-20 के वित्तीय वर्ष में ₹3,115 करोड़ का टर्नओवर करके विश्व में टॉप बिज़नेस मैन के रूप में स्थापित कर लिया l
