जहाँ पेट्रोल और डीजल की बढती हुई कीमतों के कारण पहले ही जनता त्रस्त है वही अब सरकारी कंपनी इंडियन आयल ने गैस की कीमतों में 73.50 रूपए वृद्धि की है l बता दे की यह वृद्धि 15 किलो के वजन वाले घरेलु सिलेंडर पर नहीं की गई है l यह वृद्दि मात्र 19 किलो वाले कामर्शियल उपयोग में आने वाले सिलेंडर पर की गई है l
गौरतलब है की जब कामर्शियल सिलेंडर पर कीमते बढेंगी तो उत्पादित वस्तुओं के दामों में भी इसका असर होगा और चीज़ें महंगी होने के आसार है l
कामर्शियल सिलेंडर का उपयोग खाने पीने की वस्तुओं के बनाने के लिए ज्यादातर प्रयोग में लाया जाता है , जिससे गैस की कीमतों में इजाफा सीधा खाने पीने की वस्तुओं पर देखने को मिलेगा l
