मीराबाई चानू के वेट लिफ्टिंग में सिल्वर मैडल जीतने के बाद भारतीय महिला रेसलर प्रिया मलिक (Priya Malik) ने कुश्ती में गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीतकर भारत नाम विश्व में रोशन किया है l
मीराबाई चानू ने जापान के टोक्यों में हो रहे ओलिंपिक गेम्स में सिल्वर मैडल जीतकर अपना दम ख़म दिखाया था वही आज विश्व कैडेट चैंपियनशिप में भारत की महिला खिलाडी प्रिया मलिक ने हंगरी में आयोजित इस चैंपियनशिप प्रतियोगिता में महिला 75 किलोग्राम वेट कैटगरी में बेलारूस की महिला पहलवान को 5-0 के स्कोर से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया l

प्रिया मलिक हरियाणा के जींद जिले की की रहने वाली महिला पहलवान है l चौधरी भरत सिंह मेमोरियल खेल स्कूल निडानी की छात्रा पहले भी पहलवानी में खेलो इंडिया 2019 में स्वर्ण पदक , 2019 में ही स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक और राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था l
हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने प्रिया मलिक को tweet करके बधाई दी है l

